मध्य प्रदेशराज्‍य

कचरे के पहाड़ को हटाने का काम धीमा, 7.5 लाख टन कचरे के निपटान में लापरवाही पर कंपनी पर लगेगा जुर्माना

By Admin|26 Oct 2026, 10:43 PM
f X W

भोपाल

आदमपुर छावनी की कचरा खंती में जमा साढ़े सात लाख टन कचरे के पहाड़ को खत्म करने की जिम्मेदारी संभाल रही सौराष्ट्र एनवायरो कंपनी की धीमी रफ्तार से नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। न्यायालय के आदेश पर निगम को 330 दिन में पुराने कचरे का निष्पादन करना है, लेकिन टेंडर दिए छह माह बीतने के बाद भी आधे कचरे का निष्पादन नहीं हो सका है। अब करीब पांच माह का समय ही बचा है।

सोमवार को लैंडफिल साइट का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने काम की गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इसी रफ्तार से काम चलता रहा तो मार्च तक तो दूर, अगले ढाई साल में भी कचरे का निष्पादन नहीं हो सकेगा। उन्होंने मौके से ही कंपनी संचालक से मोबाइल पर चर्चा कर मशीनरी और अन्य संसाधन तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  विजयादशमी पर बैतूल में हेमंत खण्डेलवाल ने की शस्त्र पूजा, धर्म और राष्ट्र रक्षा पर दिया संदेश

Related Articles

Back to top button