छत्तीसगढ़

CG : ATM में चोरी की कोशिश, जगदलपुर में वारदात …

By kadwaghut|20 Jul 2026, 3:17 PM
f X W

जगदलपुर. बस्तर जिले में एटीएम चोरी के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है. रविवार रात पूरी तैयारी के साथ पहुंचे बदमाशों ने नगर बाजार स्थित एटीएम मशीन को उखाड़कर कर पैसे लूटना का प्रयास किया. हालांकि वह कैश निकालने में सफल नहीं हो सके. वारदात के बाद आरोपी कैश बॉक्स को सड़क पर गी छोड़कर मौके से फरार हो गए। मामला नगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, बदमाश पहले एटीएम तक पहुंचे और मशीन को उखाड़ दिया. इसके बाद उन्होंने कैश बॉक्स से रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे. जब काफी कोशिशों के बाद भी कैश नहीं निकाल पाए, तो कैश बॉक्स को वहीं सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर की. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाले में जुटी हुई है. वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी में कैद हुए संधिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में कितने लोग सामिल थे, यह सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  नौकरी के नाम पर रूस ले जाकर युवक को बंधक बनाया, युद्ध में लड़ने से मना किया तो भूखा रखकर पीटा

Related Articles

Back to top button