छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लाखों के बकाया बिजली बिल पर कार्रवाई, 49 कनेक्शन काटे…

By kadwaghut|07 Sep 2026, 11:11 AM
f X W

गंडई पंडरिया , बिजली बिल की बकाया राशि वसूली को लेकर बिजली कंपनी ने सख्ती शुरू कर दी है। कंपनी के द्वारा बकाया बिल जमा नहीं करने वाले सरकारी विभागों सहित कई निजी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं।

बताया गया कि संबंधित कनेक्शनों पर लाखों रुपए का बिजली बिल बकाया था। गंडई के लोक निर्माण विभाग (विश्राम गृह), जल संसाधन विभाग और वन विभाग सहित आंगनबाड़ी भवन का भी कनेक्शन काट दिया गया। बिजली कंपनी के सब डिवीजन पैलीमेटा, धोधा और गंडई क्षेत्र में बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 दिनों में करीब 49 बिजली कनेक्शनों को काटा गया।

कार्रवाई के बाद विभाग ने बकाया राशि जल्द जमा करने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमानुसार काटे जाएंगे। विभाग की कार्रवाई से बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

बिजली कंपनी की अचानक हुई कार्रवाई से बकायादार उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति है। खास बात यह है कि कार्रवाई की जद में केवल निजी उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि कुछ सरकारी विभागों के कनेक्शन भी शामिल बताए जा रहे हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रेस्ट हाउस के सामने लगी प्रतिमाएं टूटीं, बदली जाए...

Related Articles

Back to top button