छत्तीसगढ़

CG : एसडीएम ने किया ऑन द स्पॉट समाधान, स्कूल परिसर के कब्ज़ा पर चला बुलडोजर…

By lokesh sharma|12 Apr 2026, 4:38 PM
f X W

प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी का माहौल

Advertisement
Advertisement

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मड़कड़ी में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत क्लस्टर शिविर का सफल आयोजन किया गया। दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्र में आयोजित इस शिविर में प्रशासन ने ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शिविर का संचालन एसडीएम प्रफुल रजक की उपस्थिति में किया गया, जिसमें राजस्व विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

शिविर के दौरान ग्राम पंचायत मड़कड़ी के सरपंच नंदू पटेल द्वारा स्कूल परिसर से लगी लगभग आधा एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम और तहसीलदार, नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पटवारी द्वारा नक्शा सत्यापन किया गया और जेसीबी मशीन के माध्यम से मौके पर ही अवैध कब्जा हटाया गया। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस शिविर से कुल 22 गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी जमीन और राजस्व से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में 21 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें जाति सुधार, ऋण पुस्तिका गुम होना, बी-1 खसरा सुधार, आपसी बंटवारा, रिकॉर्ड संशोधन, फौती नामांतरण, रकबा त्रुटि सुधार और खाता विभाजन जैसे महत्वपूर्ण मामलों को प्राथमिकता के साथ निपटाया गया।

शिविर में पहुंचे ग्राम सोनाडुला निवासी रोहित केवट ने बताया कि उनके बी-1 में जाति गलत दर्ज थी, जिसमें ‘केवट’ की जगह ‘तेली’ लिखा गया था। तहसीलदार द्वारा तत्काल सुधार करते हुए उनकी समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर गांव-गांव में लगने से लोगों को अब दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं और समय पर काम हो रहा है।

READ ALSO  राजनांदगांव : जादूटोला स्कूल भवन की छत ढलाई के बाद दूसरे दिन गिरी…

इसी तरह ठाकुरडीहा निवासी रोहित कुमार की ऋण पुस्तिका (पर्ची) गुम हो जाने की समस्या का भी मौके पर समाधान करते हुए उन्हें नई पर्ची जारी की गई। शिवसहाय कर्ष ने भी जमीन से संबंधित त्रुटि के निराकरण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है।

शिविर में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, आधार मोबाइल नंबर सीडिंग, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रिकॉर्ड दुरुस्ती सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ तहसीलदार कमलेश सिदार, नायब तहसीलदार देवराज सिदार, राजस्व निरीक्षक (आरआई), 6 हल्का के पटवारी एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा इस तरह के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों तक योजनाओं और सेवाओं को सीधे पहुंचाने की पहल को सराहा जा रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins