DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

By kadwaghut|11 Jun 2026, 4:33 PM
f X W

अम्बिकापुर , आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। 

Advertisement
Advertisement


इस सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026 को किया गया था। इसके पश्चात 20 मई 2026 को परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी करते हुए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई थी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित थी।


नियत तिथि तक प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात प्रयास बालकध्कन्या आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं की प्राक्चयन परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर तैयार कर लिया गया है। इसे विभाग की वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर अपलोड कर प्रदर्शित कर दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : बिहान योजना ने दिया आजीविका का सहारा...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins