DPR छत्तीसगढ समाचारराजनांदगांव जिला

मोहला : शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंण् चौकी में सत्र 2026-27 हेतु छात्राओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

By kadwaghut|11 Jun 2026, 3:24 PM
f X W

शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु 20 जून तक करें आवेदन

मोहला , सत्र 2026-27 के लिए शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसरए अं.चौकी में नवीन छात्राओं के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ की मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC)एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


         प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक छात्राएं 15 मई से 20 जून तक आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर, अं.चौकी से प्राप्त किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया कक्षा 6वीं से 9वीं तक की छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन 10 बैटरी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षण 24 जून एवं 25 जून 2026 को शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसरए अं. चौकी के खेल मैदान में संपन्न होगा।


         संस्थान प्रबंधन ने पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली छात्राओं को खेल क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर प्राप्त हो सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : संचालन नहीं‍, बिना उपयोग के ​ जर्जर हो रहा...

Related Articles

2

Back to top button