छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM विष्णुदेव साय आज हैदराबाद दौरे पर …

By lokesh sharma|11 Jun 2026, 11:10 AM
f X W

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जून को नई दिल्ली से हैदराबाद के दौरे पर रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 6:15 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली से कार द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे इंडिगो की उड़ान 6E-6601 से शाम 7:45 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। रात 10:05 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, हैदराबाद पहुंचने के बाद वे होटल पार्क हयात, बंजारा हिल्स जाएंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

Advertisement
Advertisement

दौरे के दूसरे दिन 12 जून को मुख्यमंत्री साय होटल पार्क हयात में आयोजित इन्वेस्टर मीट में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे शाम 3:50 बजे होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6 बजे इंडिगो की उड़ान 6E-7248 से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7:50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचने के बाद वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगे के दौरा कार्यक्रम की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शतरंज में स्वर्णा ने जमाई धाक, नेशनल में खेलेंगी…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins