kadwaghut logo final
अंबागढ़ चौकी , विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला अंबागढ़ चौकी के द्वारा 30 अगस्त को साहू धर्मशाला अंबागढ़ चौकी में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला प्रशिक्षण वर्ग छत्तीसगढ़ प्रांत धर्मप्रसार प्रमुख नंदू राम साहू, प्रांत विधि प्रमुख अरुण गुप्ता, प्रांत विमर्श प्रमुख श्रीनाथ गुप्ता, विभाग सहमंत्री प्रशांत दुबे के मार्गदर्शन में हुआ। वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, कार्यकर्ता निर्माण, अनुशासन, संगठन विस्तार, सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ सेवा, समाज व राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा संगठन के कार्यों को गांव-गांव, जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ता निर्माण व संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर नगर प्रखंड अंबागढ़ चौकी से नगर अध्यक्ष मन्नू लाल शांडिल्य, नगर उपाध्यक्ष सुखनंदन यादव, नगर मंत्री दीपचंद रजक, नगर सह मंत्री नितिन गिरी गोस्वामी, नगर सेवा प्रमुख काशी यादव, नगर प्रखंड संयोजक मिथिल मंडावी, सहसंयोजक अंकित यादव, गौ रक्षा प्रमुख काशी खंडेलवाल, नगर सुरक्षा प्रमुख नवदीप ठलाल, डोमन रजक उपस्थित थे।
