छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: राजनांदगांव भाजपा महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी

By kadwaghut|09 Jun 2026, 10:06 PM
f X W

डोंगरगांव, राजनांदगांव दक्षिण, ग्रामीण पश्चिम और अर्जुनी मंडल में नई नियुक्तियां

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकरवाड़ ने महिला मोर्चा के विभिन्न मंडलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।

जारी सूची के अनुसार डोंगरगांव मंडल, राजनांदगांव दक्षिण मंडल, राजनांदगांव ग्रामीण पश्चिम मंडल और अर्जुनी मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सांस्कृतिक प्रभारी, प्रवक्ता और अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकरवाड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और सेवा भाव के आधार पर लगातार आगे बढ़ रहा है। महिला मोर्चा की नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन विस्तार और पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Read Also: राजनांदगांव में देह व्यापार की आशंका से हड़कंप, नेता की बताई जा रही दुकान में संदिग्ध गतिविधि का आरोप

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  कार्यकुशलता का सम्मान: मुख्य सचिव ने उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को किया पुरस्कृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins