छत्तीसगढ़

CG : लापता बच्ची सकुशल बरामद, बीजापुर पुलिस की तत्परता लाई रंग …

By kadwaghut|25 Aug 2026, 1:26 PM
f X W

बीजापुर: बीजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से लापता हुई एक बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिस टीमों ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच गैस गोदाम के पीछे के इलाके से बालिका लापता हुई थी। देर रात परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर इसकी सूचना दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की।

Advertisement
Advertisement

बीजापुर एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने बालिका को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गईं। पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई। बीजापुर में लगातार मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिसकर्मियों ने सर्च ऑपरेशन नहीं रोका। टीमों ने आपसी समन्वय के साथ बालिका की तलाश जारी रखी। पुलिस को 23 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। बालिका के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : एसआईटी को जांच से क्यों रोका, कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में किए सवाल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins