छत्तीसगढ़

CG : कबीरधाम में बड़ा हादसा, हाइवा ने कुचला, बाइक सवार की मौत

By kadwaghut|08 Jun 2026, 1:12 PM
f X W

कबीरधाम । जिले में सोमवार सुबह को तेज रफ्तार हाइवा ने कहर बरपाया है. बानो बैरियल के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान जमुनिया निवासी अर्जुन बैगा के रूप में हुई है. घटना लोहार थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मारी.

Advertisement
Advertisement

सड़क पर गिरने के बाद भारी वाहन उसके सिर के ऊपर से गुजर गई. दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना पर लोहारा थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इधर मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शिक्षक राष्ट्र के निर्माता है, उनका सम्मान करना गौरव की बात है : भूपेश बघेल…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins