छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : समस्या सुन कर त्वरित निराकरण करने कहा…

By kadwaghut|08 Jun 2026, 11:58 AM
f X W

राजनांदगांव | सुशासन तिहार के तहत डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर के स्कूल मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर लगा। प्रभारी सचिव अविनाश चम्पावत शिविर में पहुंचे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव मौजूद रहे। शिविर निगम के वार्ड 41, 42, 43, 46 के लिए रखा गया। अविनाश चम्पावत ने लोगों की समस्याएं सुनीं। अफसरों को निराकरण के निर्देश दिए।

महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, हितग्राहियों से अलग-अलग चर्चा की। योजनाओं का लाभ ज्यादा लोगों तक पहुंचाने कहा। शिविर में नन्हें बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार भी हुआ। शिविर में कुल 201 आवेदन आए। इनमें 180 मांग के आवेदन रहे। 21 शिकायत के आवेदन रहे। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने पिछले एक साल के विकास काम बताए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर मनाया जन्मदिन, CG के नायब तहसीलदार का वीडियो चर्चा में

Related Articles

Back to top button