छत्तीसगढ़DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

Chhattisgarh Food Safety Department Action मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदेश में कार्रवाई जारी, Food Safety Raid Chhattisgarh खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज…

By kadwaghut|12 Mar 2026, 2:41 PM
f X W

Chhattisgarh Food Safety Department Action मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदेश में सख्त कार्रवाई जारी, Food Safety Raid Chhattisgarh खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान तेज…

Advertisement
Advertisement

रायपुर। प्रदेश में नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बढ़ते तापमान और गर्मी के मौसम को देखते हुए विभाग की टीमों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में होटल-रेस्टोरेंट, खाद्य प्रतिष्ठानों, पेयजल कंपनियों तथा खाद्य निर्माण इकाइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।

खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, स्वच्छता मानकों का पालन, लाइसेंस एवं पंजीयन की स्थिति तथा पैकेजिंग और लेबलिंग की जांच की जा रही है। विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। Chhattisgarh Food Safety Department Action

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाया जा रहा निरीक्षण अभियान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहे हैं तथा मिलावटखोरी और नियमों के उल्लंघन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

READ ALSO  आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी

मिलावटखोरी पर सख्ती, लगातार हो रही कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में मिलावटखोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभिहित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया और अधिक मजबूत हुई है। Chhattisgarh Food Safety Department Action

उन्होंने कहा कि विभाग की टीमों द्वारा नियमित रूप से खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है तथा संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पेनल्टी भी लगाई जा रही है।

जीरो टॉलरेंस नीति के तहत होगी सख्त कार्रवाई

श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ विभाग ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। Food Safety Raid Chhattisgarh

खाद्य कारोबारियों को भी किया जा रहा जागरूक

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है, बल्कि खाद्य कारोबारियों को भी नियमों का पालन करने और स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक कर रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। Food Safety Raid Chhattisgarh

READ ALSO  CG : आत्मनिर्भरता की नई मिसाल- खेतों से मशरूम उत्पादन तक मिथिला दीदी ने लिखी सफलता की नई कहानी ...

Read Also: Rajnandgaon: राजधानी से पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, पारस दाल मिल एवं रॉनक इंटरप्राइजेंस में दबीश…

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins