DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी “संडे ऑन साइकिल” रैली

By kadwaghut|04 Jun 2026, 1:30 PM
f X W

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश देंगे नागरिक

Advertisement
Advertisement

एमसीबी/ विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत  “Sunday on Cycle”   विशेष अभियान का आयोजन 07 जून 2026, रविवार को प्रातः 6 बजे से किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।


साइकिल रैली का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ परिसर से होगा। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए पीडब्ल्यूडी तिराहा, भगत सिंह चौक, विवेकानंद चौक, साईं तिराहा एवं खेड़िया टॉकीज तक पहुंचेगी तथा पुनः पीडब्ल्यूडी तिराहा होते हुए स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में समाप्त होगी। 
इस आयोजन में युवाओं, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवनशैली तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।


आयोजन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों एवं समूहों के लिए पंजीयन अनिवार्य किया गया है। इच्छुक प्रतिभागीhttps://fitindia.gov.in/   पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फिट और स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मिनीमाता महतारी जतन योजना से नंदरानी को मिला खुद का और नवजात शिशु के पोषण आहार का सहारा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins