छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान…

By lokesh sharma|16 Nov 2025, 11:08 AM
f X W

राजनांदगांव. खरीदी शुरू होते ही धान के अवैध परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम छेड़ दिया है। कृषि उपज मंडी समिति और खाद्य विभाग की टीम ने राजनांदगांव और डोंगरगढ़ क्षेत्र में धान के अवैध परिवहन और खरीदी के खिलाफ सत अभियान चलाते हुए कुल छह मामलों में 666 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान का बाजार मूल्य लगभग 20 लाख 64 हजार रुपए आंका गया है। कार्रवाई के दौरान दो ट्रक भी अपने कब्जे में लिए गए। दो कोचियों और दो परिवहनकर्ताओं के खिलाफ मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव क्षेत्र में महराजपुर के फुटकर व्यापारी भुनेश्वर साहू से 20 क्विंटल, सुरगी के धान कोचिया सुखरित दास साहू से 32 क्विंटल और पटेवा के ढालसिंह साहू के पास से 23 क्विंटल धान बरामद किया गया। यह धान बिना वैध दस्तावेजों के संग्रहित किया गया था।

वहीं डोंगरगढ़ क्षेत्र में बोरतलाव से माया राइस मिल, खामारी (महाराष्ट्र) से ला रहे 303 क्विंटल धान को ट्रक क्रमांक सीजी 22 डब्ल्यू 9268 को जब्त किया गया। इसके अलावा आयुष एग्रो, गोंदिया से अवैध रूप से धान परिवहन करते वाहन एमएच 35 एजे 0071 को रोका गया, जिसमें 248.6 क्विंटल धान मिला। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अवैध खरीद-फरोत और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी सतत जारी रहेगा।

बता दें खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को डोंगरगढ़ ब्लाक के ग्राम बूढ़ानछापर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरि सिन्हा ट्रेडर्स नामक किराना दुकान से अवैध रूप से भंडारित 100 कट्टा यानी कुल 40 क्विंटल धान जब्त किया था। इसके अलावा केसीजी जिले में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी।

READ ALSO  ‘सेवा मेरा योगदान’: बिहान की दीदियों का कचरे से कंचन बनाने का मंत्र
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins