छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

By kadwaghut|03 Jun 2026, 1:37 PM
f X W

राजनांदगांव | सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम टेड़ेसरा में नाबालिग युवती की लाश फंदे पर लटकी मिली है। युवती की उम्र 17 साल है। वहीं प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। सोमनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय फिरदौस मिर्जा पिता असलम मिर्जा मूलत: दुर्ग की रहने वाली है। जो कुछ समय पहले ही इंदौर से लौटकर टेड़ेसरा में किराए के मकान में रहती थी।

1 जून की दोपहर 2 बजे के करीब युवती ने अपने कमरे को भीतर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक ने लाश फंदे पर लटका देख पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सोमनी पुलिस मौके पर पहुंचे। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राज्योत्सव में मंत्री ने कहा- छत्तीसगढ़ ने 26 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए...

Related Articles

2

Back to top button