DPR छत्तीसगढ समाचारकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)

CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

By kadwaghut|02 Jun 2026, 5:22 PM
f X W

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए पानी में डूबकर मृत्यु होने के दो  प्रकरणों में मृतक के आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारामा तहसील के ग्राम चिनौरी निवासी 41 वर्षीय सुरजीत कोड़ोपी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी उषा कोड़ोपी को चार लाख रुपए तथा ग्राम लिलेझर के 09 वर्षीय सूर्यकांत परतेती की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके माता-पिता दुर्योधन परतेती और चन्द्रिका परतेती के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान : धमतरी की छात्राओं को मिली नवाचार और स्टार्टअप की संजीवनी

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins