छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

CG : मातृशक्ति के अपमान का जवाब महिलाएं जरूर देंगी …

By kadwaghut|20 Apr 2026, 11:12 AM
f X W

राजनांदगांव| भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि देश की मातृशक्ति के अपमान का जवाब महिलाएं अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया था, जिससे देशभर में उत्साह का माहौल था। राजपूत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरोध के चलते यह प्रयास साकार नहीं हो पाया। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर लगातार नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इस कानून को लेकर अभूतपूर्व उत्साह था, जिसे विपक्ष ने निराश किया।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : छग की समृद्ध लोक परंपरा को आगे बढ़ा रहे कलाकार…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins