कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : भानुप्रतापपुर में लाश दफनाने के विरोध में भारी हंगामा, हिन्दू धर्म त्यागकर ईसाई से जुड़ी थी मृतका

By kadwaghut|31 May 2026, 4:21 PM
f X W

कांकेर । जिले के भानुप्रतापपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतिका पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए गांव में अंतिम संस्कार करने का कड़ा विरोध किया। मामले को देखते हुए भानुप्रतापपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। यह पूरा मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इरागांव का है। दरअसल, इरागांव की रहनी वाली गणेशिया नेताम की बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

इतने में वहां ग्रामीण आ पहुंचे और उन्होंने महिला पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार का विरोध किया। इसी को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को समझाइश देते हुए माहौल शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को अन्य स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मोहला : पावरलिफ्टिंग : मोहला का शानदार प्रदर्शन, मिला बेस्ट टीम का अवार्ड...

Related Articles

2

Back to top button