छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : बाइक की डिक्की से ढाई लाख की चोरी…

By kadwaghut|30 Nov 2025, 1:07 PM
f X W

रायगढ़. केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड स्थित स्टेट बैंक में आधी राशि जमा कर लौट रहे युवक के डिक्की से ढाई लाख उड़ाने का मामला सामने आया है. कोतवाली पुलिस की टीम संभावित क्षेत्रों में टीम लगाकर जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज का भी पुलिस मदद ले रही है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार की शाम अजय राठौर 27 वर्ष केवडाबाडी स्थित स्टेट बैंक में राशि जमा करने गया था. एटीएम में राशि भर जाने की वजह से अजय की पूरी राशि जमा नहीं हो पाई.

बाकी रकम वह गाडी की डिक्की में रख दिया. रवाना होते ही करीब 4 लोग उसका पीछा करते हुए आ रहे थे. इधर पुराना शनि मंदिर के पास अजय राठौर का गाड़ी खड़ी कर जैसे ही ध्यान भटका गाड़ी की डिक्की से आरोपियों ने करीब ढाई लाख रुपए लेकर फरार हो गए. काफी देर तक प्रार्थी खोजबीन करते रहे. देर शाम कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है. कोतवाली पुलिस की टीम चारो दिशाओं में जांच कर रही है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में फसल नुकसान का जल्द होगा आकलन, CM साय ने अधिकारियों को दिए सर्वे के आदेश

Related Articles

2

Back to top button