मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

By Admin|01 Oct 2025, 8:47 PM
f X W

सत्य की विजय का उत्सव धूमधाम से मनाए

Advertisement
Advertisement

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने विजयादशमी पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामकाएं दी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शों पर चलकर ही भारत राष्ट्र महान बन सकेगा और पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विजयादशमी भारत को महान राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  चित्रकूट में बाढ़ के बाद हालात बदतर, सैकड़ों परिवारों का सामान बर्बाद; 709 घरों में लौटी बिजली

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins