छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सीसीटीवी लगाने से अब बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में आवागमन करने वाले यात्री व असामाजिक तत्व कैमरे में होंगे कैद…

By lokesh sharma|14 Dec 2025, 12:36 PM
f X W

राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी , नगर के बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में असामाजिक तत्वों का डेरा हो गया है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर सुबह से देर रात तक नशापान करने वाले नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है, जो आए दिन विवाद, लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। जिससे प्रतीक्षालय का माहौल अशांत रहता है। यात्रियों ने नगरीय निकाय से व्यवस्था में सुधार करने तथा प्रतीक्षालय से असमाजिक तत्वों को हटाने की मांग रखी है।

Advertisement
Advertisement

नगर के हृदय स्थल पर स्थित बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय इन दिनों विवाद व हंगामे का अड्डा बन गया है। यात्री प्रतीक्षालय में कार्य करने वाले नगर पंचायत की कर्मचारियों की मानें तो यहां पर पूरे समय गांजा व शराब का सेवन करने वाले असामाजिक तत्वों‍ का जमावड़ा रहता है। इन्हें नशापान करने से रोकने पर वे लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। ​शिकायत है कि नशे में रहने वाले यह तत्व प्रतीक्षालय में प्रवेश पर रोके जाने में ब्लेड व चाकू निकाल लेते हैं। व्यापारियों का कहना है गांजा व शराब के नशे में रहने वाले असामाजिक तत्व को समझाने या प्रतीक्षालय में नशा करने पर रोकने पर वे पूरे ग्रुप के साथ आकर लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं।

समस्या दूर करने के लिए पहल की गई बस स्टैंड के व्यापारियों व यात्रियो की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने प्रतीक्षालय में आ रही समस्या के निराकरण के लिए अध्यक्ष निधि से सीसीटीवी लगवा दिया है। सीसीटीवी लगाने से अब बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में आवागमन करने वाले यात्री व असामाजिक तत्व कैमरे की नजर में होंगे। नपं अध्यक्ष ने इस समस्या के निराकरण के लिए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर प्रतीक्षालय में लगे सीसीटीवी का मानीटर पुलिस थाने में स्थापित करने की स्वीकृति ली है। जिससे अब प्रतीक्षालय में होने वाले असंदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की निगरानी होगी।

READ ALSO  CG : बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन जारी है…

सफाई को लेकर भी अनेक शिकायतें हैं बस स्टैंड के व्यापारी आमेष दुबे, आकाश कसार, संतोष साहू ने बताया कि यहां के प्रतीक्षालय के प्रसाधन में नियमित सफाई नहीं होती। नगर अध्यक्ष या सीएमओ को शिकायत किए जाने पर ही साफ-सफाई की जाती है। शिकायतों के बाद नपं अध्यक्ष ने प्रतीक्षालय व यहां के प्रसाधनों की नियमित सफाई करने का निर्देश दिया है।

डेढ़ दशक पहले बनाए गए नया बस स्टैंड की मरम्मत की जरूरत नया बस स्टैंड का निर्माण डेढ़ दशक पूर्व हुआ है। आज तक नए बस स्टैंड में बसों की आवाजाही व नए बस स्टैंड का परिचालन शुरू नहीं हुआ है। नए स्टैंड को प्रारंभ नहीं किए जाने से यहां पर करोड़ों की लागत से बना हुआ प्रतीक्षालय भवन व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर जीर्ण शीर्ण होने की स्थिति में है। बस स्टैंड के नाम पर बना हुआ शासकीय भवन खंडहर में तब्दील हो रहा है। नागरिकों ने सभी दिशाओं में जल्द नए बस का परिचालन शुरू करने की मांग की है। नागरिकों की मांग पर नपं अध्यक्ष ने नए बस स्टैंड को शुरू कराने के लिए पहले सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण सहित जीर्णशीर्ण भवनों का मरम्मत की प्रक्रिया शुरू हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins