छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : शहर में गौरव पथ चौक के पास नाली में बड़ा गड्‌ढा, हादसे की आशंका बढ़ी…

By kadwaghut|04 Jun 2026, 10:19 AM
f X W

राजनांदगांव| शहर के गौरव पथ चौक के पास सड़क किनारे बनी नाली में बड़ा गड्ढा होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली की नियमित सफाई नहीं होने और रखरखाव के अभाव में यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

नागरिकों के अनुसार सड़क किनारे स्थित यह गड्ढा दुर्घटना का कारण बन सकता है। विशेषकर रात के समय और बारिश के दौरान यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को खतरा बना रहता है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सेवा संकल्प अभियान से जनता तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ : विधायक…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins