छत्तीसगढ़

CG : मिठाई से आ रही थी बदबू, होटल में जमकर कटा बवाल…

By lokesh sharma|21 May 2026, 12:53 PM
f X W

खैरागढ़ , शहर के चर्चित होटल और मिठाई संस्थान ‘मानव मंदिर’ एक गंभीर खाद्य सुरक्षा विवाद में घिर गया है। राज फैमली वार्ड निवासी प्रकृति सिंह ने होटल प्रबंधन पर खराब मिठाई बेचने और शिकायत करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक प्रकृति सिंह ने मानव मंदिर से करीब 150 रुपए की आम और दूध से बनी मिठाई खरीदी थी। उन्होंने बताया कि घर पहुंचकर जैसे ही मिठाई का डिब्बा खोला, उसमें से तेज बदबू आने लगी। मिठाई की हालत देखकर वे हैरान रह गईं। प्रकृति सिंह के अनुसार उन्होंने मिठाई को सुरक्षित रखने के लिए फ्रिज में रख दिया और अगले दिन शिकायत लेकर होटल पहुंचीं। लेकिन वहां उनकी शिकायत सुनने के बजाय होटल प्रबंधन ने उन्हें ही गलत ठहराना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिसके बाद होटल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ‘हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी’, 42 न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक; सुरक्षा के बताए तरीके

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

2

Back to top button