छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 82.50 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

By kadwaghut|02 Feb 2026, 9:57 PM
f X W

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी द्वारा प्रार्थियों को अधिक मुनाफा और राशि दोगुनी करने का झांसा देकर लगभग ₹82,50,000/- की ठगी की गई थी।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी धनीराम सिन्हा (40 वर्ष), निवासी गोकुलधाम गोकुलनगर, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध कई पीड़ितों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 592/2025, धारा 420 भादंवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने गाजियाबाद एवं ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी क्षेत्र में दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से 04 एटीएम कार्ड, 01 पासबुक एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध थाना डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) एवं जिला दुर्ग में भी धोखाधड़ी के अन्य प्रकरण दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी को विधिवत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

READ ALSO  हतारी वंदन से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता को मिल रही नई उड़ान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक देवादास भारती, सउनि मनमोहन साहु, आरक्षक प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल, राजेश बंदेश्वर, रूपेन्द्र वर्मा, आशीष मानिकपुरी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read Also: Rajnandgaon: मनगटा में अवैध शराब परोसने वाले रिसॉर्ट्स पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार …. एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई , 53 रिसॉर्ट्स की सघन जांच

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins