छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नकली लेबल और होलोग्राम से शराब पैकेजिंग का नेटवर्क, 6 और गिरफ्तार…

By kadwaghut|23 Sep 2026, 12:42 PM
f X W

डोंगरगढ़ , अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को फिर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना डोंगरगढ़, पुलिस चौकी मोहारा व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

Advertisement
Advertisement

21 सितंबर को गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 62 पाव शराब जिसकी कीमत 3,368 रुपए है बरामद की। इसके अलावा नकली लेबल, होलोग्राम स्टीकर, शराब की बोतलों के ढक्कन, मोबाइल फोन और परिवहन में प्रयुक्त कार व स्कूटी सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहारा निवासी कुमार वर्मा, दिनेश्वरी वर्मा, पूरन वर्मा, राजेश्वर वर्मा, डोंगरगढ़ निवासी ओमप्रकाश साहू तथा मुढ़िया निवासी गौतम बाई शामिल हैं।

आवश्यकतानुसार एफएसएल से सत्यापन भी कराया जाएगा: प्रकरण में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ बीएनएस की धाराओं के तहत विवेचना जारी है। पुलिस द्वारा नकली लेबल-होलोग्राम के स्रोत, शराब की पैकेजिंग, परिवहन और वितरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

खाली बोतल, ढक्कन और प्रिंटिंग सामग्री भी बरामद कुमार वर्मा के कब्जे से कार और 21 पाव व्हिस्की, पूरन वर्मा से अधजला होलोग्राम स्टीकर, शराब का लेबल व मोबाइल, राजेश्वर वर्मा से 15 होलोग्राम स्टीकर, एक लेबल और पांच ढक्कन जब्त किए गए। वही ओमप्रकाश साहू से 21 पाव शराब, मोबाइल व बिना नंबर की स्कूटी तथा गौतम बाई से 20 पाव व्हिस्की बरामद की गई। दिनेश्वरी वर्मा के खिलाफ विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले दऊआ वर्मा, नन्द किशोर वर्मा, तेजेश्वर साहू, देवव्रत वर्मा, आनंद अग्रवाल और जयकरण सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : बीमारी के सीजन में राहत देने पंजीयन काउंटर पर स्टाफ बढ़ाने की जरूरत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins