छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : वीर क्लब के शिविर में 38 यूनिट रक्तदान, उपहार में दिए गए पौधे…

By kadwaghut|23 Sep 2026, 1:06 PM
f X W

डोंगरगढ़ | गणेश उत्सव के बीच वीर क्लब शुक्रवारी पारा के द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में समिति के सदस्यों के साथ नगर के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए 38 यूनिट रक्तदान किया। समिति की ओर से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही प्रत्येक रक्तदाता को एक-एक पौधा भी वितरित किया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक सेवा से जोड़ना रहा। गौरतलब है कि 26 सितंबर तक चलने वाले गणेश उत्सव के दौरान नगर की विभिन्न समितियों के द्वारा धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।

समितियों के द्वारा महाप्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बच्चों को उत्सव से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे नगर में गणेश उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आलेख की सराहना: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री के प्रति व्यक्त किया हृदय से आभार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins