कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)छत्तीसगढ़

CG : कांकेर में मलेरिया का कहर, 2 की मौत …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 11:28 AM
f X W

कांकेर। जिले में मलेरिया ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। महज 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था और छात्रावासों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मर्दापोटी और इरादाह छात्रावासों की जांच में 10 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित छात्रावासों में निगरानी और उपचार अभियान तेज कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

जिले में मलेरिया ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया है। महज 24 घंटे के भीतर दो मासूम बच्चों की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था और छात्रावासों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मर्दापोटी और इरादाह छात्रावासों की जांच में 10 बच्चे मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित छात्रावासों में निगरानी और उपचार अभियान तेज कर दिया है। इस प्रकार दोनों छात्रावासों में कुल 10 बच्चे मलेरिया से प्रभावित पाए गए। संक्रमित छात्रों में से तीन को एमसीएच अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया था। इनमें चौथी कक्षा के छात्र सुभाष की रविवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से बीमार विक्रम मंडावी और तामेश्वर भास्कर को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अन्य सात बच्चों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins