छत्तीसगढ़

दो केंद्रों में हुई धान खरीदी: पहले दिन 8 किसानों ने कराया 506.80 क्विंटल का विक्रय

By Admin|16 Nov 2025, 8:51 PM
f X W

गौरेला पेंड्रा मरवाही,

खरीफ विपरण वर्ष 2025- 26 में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी का कार्य 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में प्रारंभ हो गया है। धान खरीदी के पहले दिन जीपीएम जिले में दो धान खरीदी केंद्रों में आठ किसानों द्वारा कुल 506.80 क्विंटल धान बेचा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी केंद्र निमधा में किसान प्रकाश चंद्र जायसवाल ने 87.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र धनौली में सात किसानों द्वारा 419.60 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। राज्य के किसानों से धान की नगद व लिंकिंग में खरीदी 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बन्नूराम बैद को शिल्प गुरु अवार्ड 2025, ढोकरा कला के लिए देशभर के 6 शिल्पकारों में मिली जगह

Related Articles

Back to top button