छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तैराकी : आराध्या ने जीते 2 मेडल, 50 मीटर फ्री स्टाइल में दूसरे स्थान पर…

By kadwaghut|25 Sep 2026, 12:09 PM
f X W

राजनांदगांव | दिग्विजय स्टेडियम स्थित गौरव पथ के आक्षांश इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में रविवार को एक दिवसीय ‘स्विमथान’ तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ अन्य राज्यों से भी पहुंचे तैराकों ने हिस्सा लिया। करीब 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, रायपुर, धमतरी, रायगढ़, कोरबा और अंबिकापुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों से तैराक पहुंचे थे।

राजपूत क्षत्रिय महासभा की बिलासपुर उपसमिति से प्रतिभावान तैराक आराध्या सिंह परिहार ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं ब्रेस्ट स्ट्रोक में तृतीय स्थान प्राप्त कर दो पदक अपने नाम किए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  अजय जामवाल और पवन साय हटाए गए, कर्मवीर बने CG के नए संगठन महामंत्री

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins