छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फेडरेशन: लंबित मांगों को लेकर आज शिक्षक घेरेंगे विधानसभा …

By kadwaghut|15 Jul 2026, 10:14 AM
f X W

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में आंदोलन को तेज कर दिया है। 15 जुलाई को रायपुर में धरना-प्रदर्शन और विधानसभा घेराव किया जाएगा। राजनांदगांव जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।

Advertisement
Advertisement

सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, टीईटी संबंधी समस्याओं के समाधान तथा अन्य लंबित मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की गई है। हड़ताल के कारण स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रहेगी। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

इसी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 15 जुलाई को रायपुर में धरना-प्रदर्शन और विधानसभा का घेराव करने जिले के चारों ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। फेडरेशन ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में कार्यरत प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए कर्तव्य प्रमाण-पत्र जारी करने, अर्जित अवकाश की पात्रता का उल्लेख करने और निर्धारित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  पर्यटन के नक्शे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, IATO सम्मेलन में मिला ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins