Uncategorized

CG : शंकर नगर के पास धरमलाल कौशिक के साथ लूट …

By kadwaghut|18 May 2026, 11:00 AM
f X W

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर फरार हो गए. जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सुबह करीब 8 बजे घर से टहलने निकले थे. इसी दौरान भारत माता चौक, शंकर नगर के पास बाइक सवार लुटेरे मोबाइल झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद कौशिक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटित घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement
Advertisement

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल यह घटना ऐसे समय हुई है जब गृहमंत्री अमित शाह राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दे रहे हैं. इसके बावजूद शहर में लगातार हो रही वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. राजधानी में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राखी बांधने मायके आई बहन का चेकअप करा लौट रहे थे भाई-बहन, तीनों को कुचल खेत में पलट गई स्कॉर्पियो…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins