
राजनांदगांव : नपं चुनाव के लिए 15 प्रत्याशियों की सूची जारी…
राजनांदगांव , भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर घुमका नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के लिए अपने अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से चुनाव संचालन समिति द्वारा जारी की गई।
प्रत्याशियों के चयन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनाधार एवं सामाजिक समीकरणों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है। पार्टी ने सभी वार्डों में संगठन को मजबूत करने एवं चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
घोषित प्रत्याशियों में वार्ड क्रमांक 1 से इन्द्राबाई वर्मा, वार्ड 2 से किशन सिंह चंदेल, वार्ड 3 से देवेन्द्र बघेल, वार्ड 4 से शैलेन्द्र वर्मा, वार्ड 5 से रूपनारायण साहू, वार्ड 6 से दिलीप पटेल, वार्ड 7 से गोबिंदा यादव, वार्ड 8 से बहलराम वर्मा, वार्ड 9 से निशा वर्मा, वार्ड 10 से रोशन वर्मा, वार्ड 11 से खिलेश यादव, वार्ड 12 से सुनीता गंगेश्वर वर्मा, वार्ड 13 से लोकेश्वरी पात्रे, वार्ड 14 से आलोक कुमार भारती एवं वार्ड 15 से रुखमणी वर्मा को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।



