छत्तीसगढ़

CG : पूर्व सैनिकों ने छात्रों को टी-शर्ट, लोअर दिया …

By kadwaghut|31 Oct 2026, 1:31 PM
f X W

खैरागढ़ | ग्राम बढ़ईटोला के शासकीय प्राथमिक शाला में शुक्रवार को ग्राम के सैनिकों, पूर्व सैनिकों व भूतपूर्व कर्मचारियों के सहयोग से छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टी-शर्ट- लोअर वितरित किया गया। ग्राम के सरपंच व पूर्व सैनिक योगेश वर्मा, पंचों की पहल पर इस कार्यक्रम में सैनिक गुनेश्वर वर्मा पिता धन्नालाल वर्मा, सैनिक यूकेश वर्मा पिता पुलश वर्मा, सैनिक तुलेश्वर यादव पिता रामसुख यादव तथा बीएसपी के पूर्व कर्मचारी दौलत राम वर्मा ने सहयोग किया। सहयोगकर्ताओं ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : घर के सामने से बाइक की चोरी, मामला दर्ज...

Related Articles

2

Back to top button