
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : नाला के ऊपर अधूरा पुलिया का निर्माण, बारिश में होगी दिक्कत …
राजनांदगांव| शहर के जीवन कॉलोनी से डोंगरगांव रोड जाने वाली सड़क के बीच पड़ने वाले नाले में पुलिया का निर्माण अधूरा है। यहां ठेकेदार ने नाले के ऊपर ढलाई तो कर दी लेकिन आगे का काम नहीं किया। न तो बाउंड्री बनाई और ना ही लेवल को ठीक किया। साथ ही कुछ दूरी तक सीसी रोड का निर्माण करना था, वह भी नहीं किया गया। कई बार शिकायत की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा है।
