DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सुशासन तिहार-2026 : 16 मई को अम्बिकापुर के बड़ादमाली में 21 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 16 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के शिविर स्थल बड़ादमाली (पंचायत भवन के पास) में शिविर लगेगा। जिसमें 21 ग्राम पंचायतों मोतीपुर, नवापाराखुर्द, भालूकछार, नानदमाली, बड़ादमाली, बरगवां, कलगसा, ससकालो, बरगई, नवानगर, खजुरी, पंपापुर, नवापाराकला, रकेली, कुनियाकला, अड़ची, कर्रा, सोनबरसा, टपरकेला, पोड़ीकला, कुम्हरता के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे।

शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button