छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

मामूली एक्सीडेंट के बाद ड्राइवर ने दी जान, मौत से पहले वीडियो जारी कर लगाए मारपीट के आरोप

By kadwaghut|14 Jun 2026, 2:47 AM
f X W

दंतेवाड़ा के गीदम में मेटाडोर चालक की संदिग्ध मौत से सनसनी, मर्सिडीज चालक और साथियों पर मारपीट का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

दंतेवाड़ा/गीदम।
दंतेवाड़ा जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की आत्महत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक चालक ताम्रध्वज साहू ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो में उसने मर्सिडीज चालक और उसके साथियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बंजारी घाट के पास मेटाडोर और मर्सिडीज वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई थी। आरोप है कि इस मामूली एक्सीडेंट के बाद मर्सिडीज चालक ने मेटाडोर चालक के साथ मारपीट की। इसके बाद कुछ अन्य लोगों को बुलाकर दोबारा मारपीट किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

घटना से आहत होकर मेटाडोर चालक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया और अपनी आपबीती बताई। इसके कुछ समय बाद चालक की मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक ने घटना से पहले किन-किन लोगों से बात की, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही मर्सिडीज चालक और उससे जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मारपीट के आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस घटना के पीछे कौन-कौन जिम्मेदार है।

READ ALSO  CG : BSP में सख्ती शुरू : रविवार को ईडी वर्क्स ने किया कोक ओवन, रेल मिल का औचक निरिक्षण…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins