छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : PM मोदी के आह्वान पर नेताओं ने छोड़ी सरकारी गाड़ियां, डॉ. रमन सिंह और अभिषेक सिंह का बड़ा फैसला

By kadwaghut|13 May 2026, 4:41 PM
f X W

ईंधन संरक्षण अभियान को मिला समर्थन, भाजपा नेताओं के फैसले से देशभर में जा रहा सकारात्मक संदेश

Advertisement
Advertisement

प्रधानमंत्री Narendra Modi के ईंधन संरक्षण और संसाधनों के सीमित उपयोग के आह्वान के बाद भाजपा नेताओं द्वारा सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में Raman Singh ने भी अपने भ्रमण के दौरान उपयोग होने वाली चार गाड़ियों को कम करने का निर्णय लिया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत एक परिवार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित में मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने भ्रमण के दौरान अब चार वाहनों का उपयोग कम करने का फैसला लिया है और केवल अत्यावश्यक यात्राएं ही करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने और ईंधन संरक्षण अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

वहीं पूर्व सांसद Abhishek Singh, जिन्हें Z प्लस सुरक्षा प्राप्त है, उन्होंने भी अपने काफिले से चार गाड़ियां हटाने का निर्णय लिया है। साथ ही एक और वाहन कम करने की बात कही है।

भाजपा के इस “गाड़ी छोड़ो अभियान” और डीजल-पेट्रोल बचाने की पहल को लेकर देशभर में सकारात्मक संदेश जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य नेता और जनप्रतिनिधि भी सरकारी वाहनों के उपयोग में कटौती कर सकते हैं, जिससे ईंधन संरक्षण के साथ-साथ सरकारी खर्चों में भी कमी आएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों का किया सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins