छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, डॉक्टर-स्टाफ नदारद मिले, वेतन रोकने के निर्देश

By kadwaghut|12 May 2026, 9:28 PM
f X W

सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण, डॉक्टर-स्टाफ नदारद मिले, वेतन रोकने के निर्देश
राजनांदगांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने मंगलवार 12 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोमनी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा मई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण दोपहर करीब 12 बजे किया गया। इस दौरान संस्था प्रभारी द्वारा ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित नहीं किया गया था, जिसे प्रशासनिक लापरवाही माना गया। निरीक्षण में डॉ. गरिमा अग्रवाल (पीजीएमओ), डॉ. अनामिका शर्मा (चिकित्सा अधिकारी), डॉ. आईशा गाजी (आयुष चिकित्सा अधिकारी), स्टाफ नर्स चित्ररेखा तथा फार्मासिस्ट नेहा परवीन लंबे समय से बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर पाए गए।
सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरत्न ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर टंडन को निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और मई माह का वेतन रोका जाए। साथ ही बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी घुमका डॉ. नंदकिशोर टंडन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) संदीप ताम्रकार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कें बदहाल - अशोक फड़नवीस

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins