छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोग जिंदा जले

By kadwaghut|12 May 2026, 5:08 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सिलेंडर ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में तीन बड़े और एक करीब चार साल का बच्चा शामिल होने की बताया जा रहा है . घटना कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 4 की बताई जा रही है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटी हुई है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर सिलेंडर ब्लास्ट कैसे हुआ।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा घर के भीतर गैस सिलेंडर फटने से हुआ है, हालांकि विस्फोट के सही कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जांच जारी है।
धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई. आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : अभियान की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins