छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : साइबर सुरक्षा की मुहिम से 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा संदेश …

By kadwaghut|19 Oct 2026, 12:46 PM
f X W

छत्तीसगढ़ पुलिस के अभियान में 5 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम

रायपुर । ऑनलाइन ठगी, फर्जी निवेश योजनाओं और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से नागरिकों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने कार्रवाई के साथ जनजागरूकता पर भी जोर दिया है। इसी उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश में सात सप्ताह का विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 34 पुलिस इकाइयों के माध्यम से पांच लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और 1.70 करोड़ से अधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।

गांवों से शहरों तक चला जागरूकता अभियान
अभियान के तहत पुलिस ने स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों के साथ ग्राम पंचायतों, ग्राम सभाओं, हाट-बाजारों तथा धार्मिक आयोजनों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के बदलते तरीकों की जानकारी दी गई।

अभियान में 5.5 लाख से अधिक जागरूकता सेल्फी के माध्यम से नागरिकों की भागीदारी भी दर्ज की गई। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करना और उन्हें अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित करना था।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने अत्याधुनिक आधार सुविधा केन्द्र का किया शुभारंभ ...

Related Articles

Back to top button