DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

कलेक्टर जनदर्शन में किसान श्री मूलचंद तेली को तत्काल मिली डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका

By kadwaghut|29 Oct 2025, 7:56 PM
f X W

– धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में अब नहीं होगी परेशानी

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2025। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के समक्ष लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम झिंझारी निवासी किसान श्री मूलचंद तेली ने जनदर्शन में डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया।

आवेदक श्री मूलचंद तेली ने बताया कि बिना ऋण पुस्तिका के खाद-बीज हेतु ऋण लेने में परेशानी हो रही थी तथा धान बिक्री में दिक्कत आ रही थी। अब ऋण पुस्तिका मिलने पर समस्या का निराकरण हो गया है। श्री मूलचंद तेली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ऋण पुस्तिका मिल जाने से उन्हें धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में परेशानी नहीं होगी।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  तसर पालन से बढ़ेंगे ग्रामीणों की आमदनी के अवसर

Related Articles

2

Back to top button