
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आईटीआई से खिड़की का फ्रेम चुराया, गिरफ्तार…
राजनांदगांव | पेंड्री के निर्माणाधीन आईटीआई छात्रावास से खिड़की का फ्रेम चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किया गया फ्रेम भी बरामद कर लिया गया है। लालबाग पुलिस ने बताया कि निर्माणाधीन छात्रावास में लगे स्लाइडर खिड़की फ्रेम की चोरी करते दो आरोपियों को देखा गया।
जिसमें गार्ड ने एक आरोपी को पकड़ा लिया। वहीं दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी होम बहादुर यादव को गिरफ्तार कर चोरी किए गए फ्रेम को बरामद कर लिया है। वहीं फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है।



