छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : PTI शिक्षक पर अश्लील बातें करने का आरोप, महिला पहुंची थाने …

By kadwaghut|25 Mar 2026, 11:00 AM
f X W

बालोद। जिले के डौंडी स्थित बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर पर एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील प्रस्ताव देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पीड़िता ने डौंडी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास से गुजर रही थी, तभी आरोपी शिक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने उसे ₹500 का नोट देकर संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने महिला से अश्लील बातें भी कीं, जिससे आहत होकर महिला ने तत्काल थाने पहुंचकर शिकायत की।

Advertisement
Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए डौंडी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(1)(2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक पहले जिला खेल अधिकारी बालोद के पद पर भी कार्य कर चुका है, जिससे मामला और भी चर्चा में आ गया है। मोनिका ठाकुर एडिशनल एसपी ने कहा, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव: झोला छाप डाॅक्टर के क्लिनिक में मिला एक्सपाॅयरी दवाईयों का जखीरा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins