छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया, बारिश के आसार…

राजनांदगांव , बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से बारिश का सिस्टम फिर मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हालांकि मंगलवार से तापमान में वृद्धि का क्रम शुरु होने की संभावना है।

अलग-अलग सिस्टम के सक्रिय होने से जिले में बीते चार दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा रहे हैं। वहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अब खाड़ी में लो प्रेशर एरिया निर्मित हो रहा है। इससे 11 मई को जिले सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी।

इसके बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि मई की शुरुआत के साथ ही अंधड़ बारिश की स्थिति बनी हुई है। शनिवार शाम जिले में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं तेज अंधड़ की भी स्थिति रही। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर स्थिर है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। बदले मौसम से गर्मी से कुछ राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button