छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : दुर्ग नेशनल हाईवे में ट्रेलर ने एक्टिवा को कुचला, महिला की मौत…

By kadwaghut|10 May 2026, 12:51 PM
f X W

दुर्ग । भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसे में 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपने देवर के साथ डोंडीलोहारा से रायपुर पोते से मिलने जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर गार्डन के सामने नेशनल हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई और ट्रेलर के पिछले पहिए की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। महिला की पहचान डौंडीलोहारा के सोरली निवासी हेमिन बाई पटेल (60) के रूप में हुई है। हेमिन बाई अपने देवर प्रहलाद पटेल के साथ एक्टिवा (CG 04 MZ 7689) से रायपुर जा रही थीं। उनके बेटे-बहू के घर 2-3 दिन पहले ही बच्चे का जन्म हुआ था। वह पहली बार अपने पोते से मिलने रायपुर जा रही थीं। परिवार में बच्चे के जन्म को लेकर खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षाः राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins