छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 79 हजार 620 महिलाओं की ई-केवाईसी बाकी…

राजनांदगांव | महतारी वंदन योजना अंतर्गत जिले में 2 लाख 40 हजार 996 हितग्राहियों का ऑनलाइन ई-केवाईसी सत्यापन का लक्ष्य है। 1 लाख 61 हजार 376 का ई-केवाईसी किया जो लक्ष्य का 66.9 प्रतिशत है। शेष 79 हजार 620 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का दावा किया जा रहा है।

हितग्राहियों को ई-केवाईसी सत्यापन कराने अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है। ई-केवाईसी सत्यापन की निर्धारित अवधि के दौरान भी योजना के पात्र हितग्राहियों के खातों में राशि का अंतरण पूर्ववत जारी रहेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुरुप्रीत कौर ने बताया ई-केवाईसी सत्यापन कार्य के सफल संचालन करने जिले में ऑ परेटर्स (वीएलई) की नियुक्ति की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button