छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : अज्ञात युवक ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर किया चोरी…

By lokesh sharma|06 Dec 2025, 1:28 PM
f X W

दुर्ग । अज्ञात आरोपी ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात एवं रकम की चोरी कर ली. प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है. पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अशोक बंजारे हाई स्कूल के पास ग्राम गोंडपेण्ड्री निवासी है और वह ड्राइवरी का काम करता है. रोज की तरह उसके घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले जाते हैं.

Advertisement
Advertisement

सुबह 10 बजे के आसपास परिवार के सभी सदस्य अपने – अपने काम पर चले गए थे. सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम में रखी आलमारी का ताला तोड़कर सोने का गेहूं दाना लगा दो जोड़ी मंगलसूत्र, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की चेन तथा बेटे के आलमारी में रखे 22000 रुपए की चोरी कर लिया. चोरी गए सामानों की कुल कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक थी. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बस्तर में कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी तेज, प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं को मिलेगी नई धार

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins