छत्तीसगढ़कोरबा जिला

CG : रिसोर्ट में मर्डर, जन्मदिन पार्टी के दौरान हुआ खूनी विवाद …

By lokesh sharma|04 Jul 2026, 11:49 AM
f X W

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी विवाद में बदल गई। मीरा रिसोर्ट में हुए झगड़े के दौरान दीपका निवासी युवक उज्जवल सिंह को कैंपर वाहन से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तुषार ढांढा वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दीपका क्षेत्र के ट्रांसपोर्टर विकास कुमार हुडा का जन्मदिन था। इसे मनाने के लिए दीपका से लगभग 20 से 25 युवक रात को मीरा रिसोर्ट पहुंचे थे। पार्टी देर रात तक जारी रही। रात करीब 1:30 बजे किसी मामूली बात पर युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि पार्टी में शराब का अत्यधिक सेवन किया गया था, जिसके कारण विवाद बढ़ता चला गया।

Advertisement
Advertisement

शुरुआती कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसी अफरातफरी के बीच आरोपी तुषार ढांढा ने कथित तौर पर कैंपर वाहन को उज्जवल सिंह पर चढ़ा दिया। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद रिसोर्ट में हड़कंप मच गया। आरोपी तुषार ढांढा कैंपर समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक उज्जवल सिंह दीपका के गरुणनगर का निवासी था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने तुषार ढांढा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की गई है। कैंपर वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस रिसोर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पार्टी में शामिल अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर - मंत्री टंक राम वर्मा

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins