छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नियमों के पालन और जमाखोरी रोकने के दिए गए सख्त निर्देश…

By kadwaghut|15 May 2026, 12:46 PM
f X W

राजनांदगांव , गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के पेट्रोल-डीजल पंप संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने लेकर ईंधन वितरण व्यवस्था, आपूर्ति एवं नियमों के पालन की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संचालक नियमानुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री करें तथा किसी भी स्थिति में नियमों के विरुद्ध औद्योगिक उपयोग के लिए रिटेल पंप से ईंधन की आपूर्ति न की जाए।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने कहा कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य एवं सतत रूप से जारी है तथा किसी भी प्रकार के संकट की स्थिति नहीं है। ऐसे में किसी भी प्रकार की जमाखोरी या अनावश्यक भंडारण की स्थिति को पूरी तरह से रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन का उपयोग आवश्यकतानुसार एवं नियमों के दायरे में रहकर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले में आपूर्ति एवं मांग के अनुरूप मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जाए। अपडेट देते रहें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : खैरागढ़ रोड पर तीन जगह बड़े गड्‌ढे हो गए, जोखिम…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins